देश भर में आज छठ पूजा की धूमधाम रही, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी छठ पूजा समिति के तत्वावधान में घाट पर छठ पूजा की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणों का आगमन घाट पर रहा और चारों पर छठ महापर्व की रौनक दिखाई दी।
छठ महापर्व के मौके पर भोजपुरी समाज अध्यक्ष विजय ओझा जी, संरक्षक संजय सिंह राजपूत जी, प्रभारी छग निषाद पार्टी, लव ओझा, पीएस चौहान, विनोद सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विपिन सिंह ठाकुर, जेन सिंह, मनोज सिंह, संरक्षक ददन सिंह, महासचिव मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष वकील सिंह, एसके सिंह, कटारी बाबा संस्कृत सचिव परमात्मा तिवारी, सुरेश सिंह, संतोष राय, मुरारी दुबे सहित बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के सदस्यों ने छठ घाट पर सेवा करते हुए छठ व्रतियों को सहयोग दिया।