भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक माननीय किरण सिंह देव जी के पिता जी के स्वर्गवास होने के उपरांत ब्रम्ह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ संजय सिंह राजपूत ने किरण सिंह देव जी के पिता जी को उनके मूल निवास स्थान सुकुमा बस्तर में जाकर विनम्र श्रद्धांजलि दी और आगामी लोक सभा चुनाव पर चर्चा किए, साथ मे रविन्द्र सिंह ठाकुर और आनंद प्रकाश मिरी और अन्य साथी शामिल हुए.
बताते चले कि किरण सिंह देव जी जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं. 61 वर्षीय देव ने एलएलबी की पढ़ाई की है. भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है.
इतिहास की माने तो सुकमा जिला बस्तर का दक्षिणी भाग है. राज्य के दक्षिणी सिरे पर स्थित, जिला सुकमा विभिन्न प्रकार की विषमताओं का प्रतीक है. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस क्षेत्र में आने वाली सभी बाधाओं और समस्याओं को दूर करके विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने के इरादे से सुकमा को एक जिले के रूप में ऊंचा किया है इस क्षेत्र में पाए गए अवशेष और अवशेषों के बहुत सारे उदाहरण दावा है कि रामायण काल में भगवान श्री राम अपने वनवास के दौरान इस क्षेत्र से गुजरे थे. एक जीवित प्रमाण के रूप में इस भूमि शबरी की जीवन रेखा भी रामायण काल की समर्पित बूढ़ी महिला के साथ एक अद्भुत समानता है, जिन्होंने अपनी पूर्णता की पुष्टि करने के लिए खुद को चखने के बाद भगवान राम की बेरी (भारतीय बेर) की पेशकश की थी.