राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने बताया कि निषाद पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी की लोकसभा चुनाव हेतु प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुआ, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुआ. जिसमें आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव, पार्षद चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुआ इस बैठक में प्रदेश स्तरीय संगठन, युवा मोर्चा, पदाधिकारी सम्मिलित हुए. इस बैठक में सात लोकसभा चुनाव लड़ने पर चर्चा हुआ, और चुनाव समिति बनाई गई. इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरज निषाद जी, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार निषाद जी और अन्य पदाधिकारीगण लोकसभा चुनाव पर अपने-अपने सुझाव दिए.
इस बैठक में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सूरज निषाद, संगठन महामंत्री राजकुमार निषाद, कार्यकारी कोषाध्यक्ष व आईटी प्रदेश अध्यक्ष कुंज राम निषाद, जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष त्रिपतिनाथ निषाद, युवा मोर्चा बिलासपुर प्रवेश निषाद, जिला महामंत्री बिलासपुर भागीरथी निषाद, बीपी कैवर्त (राही) जिला अध्यक्ष शक्ति, सतीश कुमार निषाद युवा संगठन अध्यक्ष जिला शक्ति, कमल शर्मा प्रदेश सचिव, निमेष फुल्लर, रोहित निषाद विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा, रामपाल केवट जिला उपाध्यक्ष अकलतरा, राजा केवट, अमित केवट ब्लॉक अध्यक्ष, घनश्याम पटेल संभाग अध्यक्ष पटेल समाज, बसंत कुमार कैवर्त प्रदेश सचिव, हजारी प्रसाद केवट प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकुमार निषाद विधानसभा अध्यक्ष तखतपुर, निमेश फुलव प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल, भागबली निषाद और अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.