Sanjay Singh Rajput
  • Home
  • About
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

संजय सिंह राजपूत -बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतभूमि पर ऐसे कई नायक पैदा हुए जिन्होंने इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों से लिखवाया. एक छोटी सी आवाज को नारा बनने में देर नहीं लगती बस दम उस आवाज को उठाने वाले में होना चाहिए और इसकी जीती जागती मिसाल थे बिरसा मुंडा. बिरसा मुंडा ने बिहार और झारखंड के विकास और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम रोल निभाया। अंग्रेजों की गोलियों के सामने तीर-कमान से लड़ने वाले बिरसा मुंडा का जन्‍म 15 नवंबर 1875 को हुआ था. उनके जन्‍मदिन को देश भर में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाया जाता है, और 15 नवंबर को ही झारखंड का स्‍थापना दिवस भी होता है। साल 2000 में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर ही झारखंड को पृथक राज्‍य का दर्जा मिला था।

बचपन में बिरसा मुंडा  एक बेहद चंचल बालक थे। अंग्रेजों के बीच रहते हुए वह बड़े हुए, बचपन का अधिकतर समय उन्होंने अखाड़े में बिताया, गरीबी की वजह से उन्हें रोजगार के लिए समय-समय पर अपना घर बदलना पड़ा, और उन्हें चाईबासा इंग्लिश मिडिल स्कूल में पढ़ने का मौक मिला। अपने कार्यों और आंदोलन की वजह से बिहार और झारखंड में लोग बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजते हैं। बिरसा मुण्डा ने अपनी सुधारवादी प्रक्रिया के तहत  सामाजिक जीवन में एक आदर्श प्रस्तुत किया, उन्होंने नैतिक आचरण की शुद्धता, आत्म-सुधार और एकेश्‍वरवाद का उपदेश दिया। उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के अस्तित्व को अस्वीकारते हुए अपने अनुयायियों को सरकार को लगान न देने का आदेश भी दिया था।

1895 में बिरसा ने अंग्रेजों की लागू की गयी ज़मींदारी प्रथा और राजस्व-व्यवस्था के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ-साथ जंगल-ज़मीन की लड़ाई शूरू की थी। बिरसा ने सूदखोर महाजनों के ख़िलाफ़ भी जंग का ऐलान किया। ये महाजन, जिन्हें वे दिकू कहते थे, क़र्ज़ के बदले उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लेते थे, यह मात्र विद्रोह नहीं था, यह आदिवासी अस्मिता, स्वायतत्ता और संस्कृति को बचाने के लिए संग्राम था। बिरसा ने अपनी अंतिम सांसें 9 जून, 1900 को रांची कारागर में ली. आज भी बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा भगवान की तरह पूजे जाते हैं.

 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय सिंह राजपूत -छठ पूजा की शुभकामनाएं   जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

संजय सिंह राजपूत -छठ पूजा की शुभकामनाएं जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

आत्मीय सम्मान एवं संगठनात्मक चर्चा

आत्मीय सम्मान एवं संगठनात्मक चर्चा

आज लखनऊ स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अमित निषाद जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स...

आदरणीय प्रवीण निषाद जी को पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य

आदरणीय प्रवीण निषाद जी को पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य

आज दिल्ली स्थित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री प्रवीण निषाद जी से आत्मीय भेंट...

आस्था, सेवा और आत्मीय संवाद

आस्था, सेवा और आत्मीय संवाद

आज बेरुआ बारी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य भंडारे के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक भाई उपेन्द्र सिंह मुकुंदी जी से आत्मीय मुल...

आत्मीय स्वागत एवं पुस्तक भेंट

आत्मीय स्वागत एवं पुस्तक भेंट

आज मेरे आवास दराव, बांसडीह पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी एवं पिछड़ा आयोग के सदस्य आदरणीय श्री रवीन्द्र म...

आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं कुशल चुनावी रणनीतिकार आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।ईश्वर से...

सौजन्य मुलाकात एवं क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

सौजन्य मुलाकात एवं क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

आज बांसडीह विधानसभा अंतर्गत बेरुआर बारी ब्लॉक के अध्यक्ष आदरणीय श्री भोला सिंह जी से सौजन्य भेंट कर आत्मीय मुलाकात की।इस अवसर पर क्षेत्र के ...

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

आज जनपद बलिया की बांसडीह विधानसभा अंतर्गत शिवपुर में निषाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के...

स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ: प्रवीण निषाद जी से आत्मीय मुलाकात

स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ: प्रवीण निषाद जी से आत्मीय मुलाकात

दिल्ली पहुंचकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री प्रवीण निषाद जी से भेंट कर उनके सकुशल स्वास्थ्य लाभ एवं अस्पताल ...

शिष्टाचार भेंट एवं सामाजिक भागीदारी पर सार्थक चर्चा

शिष्टाचार भेंट एवं सामाजिक भागीदारी पर सार्थक चर्चा

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री संजय सिंह राजपूत जी ने कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम ...

मार्गदर्शन, संगठन और जनसेवा के संकल्प का सशक्त संवाद

मार्गदर्शन, संगठन और जनसेवा के संकल्प का सशक्त संवाद

दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय...

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे  हुए शामिल

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे हुए शामिल

वाराणसी स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में आगामी 1 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रात्रि में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत ने देश के युवाओं से भारतीय संविधान को ...

READ MORE

Subscribe

Be updated on the latest from us.

© sanjaysinghrajput.in Terms  Privacy