Sanjay Singh Rajput
  • Home
  • About
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

संजय सिंह राजपूत -बोद्धिसत्व, संविधान निर्माता, विश्वरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर शत शत वंदन

भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्हें बाबा साहेब के नाम से भी जाना जाता है, आज अर्थात 14 अप्रैल का दिन उनकी जन्म जयंती के रूप में जाना जाता है. अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र व सामाजिक कार्यों में समर्पित करने वाले बाबासाहेब जी की जयंती के शुभ अवसर को सम्पूर्ण भारत में प्रेम व उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अनुयायियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जुलुस व झांकियों का आयोजन भी किया जाता है. उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा लोगों को एकता व समानता का सन्देश देकर सभी के हृदय में अपना अनमोल स्थान कायम किया हुआ है.

संजय सिंह राजपूत -बोद्धिसत्व, संविधान निर्माता, विश्वरत्न बाबासाहेब  डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती प

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से डॉ भीमराव अंबेडकर ने मास्टर ऑफ आर्टस् करने के साथ साथ पीएचडी की मानद उपाधि भी प्राप्त की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था में गहन अध्ययन करते हुए उन्होंने "ऐंशिएंट इंडियन कॉमर्स", " दि प्राब्लम ऑफ रूपी" और "नेशनल डिविडेंड ऑफ इंडिया" के नाम से थीसिस की थी. उनकी थीसिस दि प्रॉब्लम ऑफ रूपी आगे चलकर पुस्तक के तौर पर प्रकाशित हुयी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का आधार भी बनी. बाबासाहब ने राष्ट्र निर्माण के जिस मार्ग पर कदम बढ़ाया, उस मार्ग पर कानूनी पेचीदिगियां कदम-कदम पर उन्हें परेशान करने लगी, तत्कालीन व्यवस्था को देखते हुए सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए भी बैरिस्टर बनना एक जरूरी योग्यता थी और बाबासाहब ने इस योग्यता को भी लंदन जाकर प्राप्त किया. 

भारतरत्न से सम्मानित बाबा साहब ने भारत को स्वतंत्रता, समानता और आर्थिक मजबूती के रूप में जो उपहार दिया है, वह अविस्मरणीय है. भारतीय संविधान का निर्माण करना, सभी धर्मों, जातियों, वर्गों से दूर हटकर अपने सिद्धांतों व आदर्शों से सभी के लिए समानता का मार्ग चुनना, यह सभी किसी भी विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं. बाबा साहब के आदर्श उक्त समय जितने प्रासंगिक थे, आज भी उनका मूल्य वही है. 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय सिंह राजपूत -राष्ट्रीय खेल दिवस पर    मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन

संजय सिंह राजपूत -राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

आत्मीय सम्मान एवं संगठनात्मक चर्चा

आत्मीय सम्मान एवं संगठनात्मक चर्चा

आज लखनऊ स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अमित निषाद जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स...

आदरणीय प्रवीण निषाद जी को पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य

आदरणीय प्रवीण निषाद जी को पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य

आज दिल्ली स्थित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री प्रवीण निषाद जी से आत्मीय भेंट...

आस्था, सेवा और आत्मीय संवाद

आस्था, सेवा और आत्मीय संवाद

आज बेरुआ बारी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य भंडारे के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक भाई उपेन्द्र सिंह मुकुंदी जी से आत्मीय मुल...

आत्मीय स्वागत एवं पुस्तक भेंट

आत्मीय स्वागत एवं पुस्तक भेंट

आज मेरे आवास दराव, बांसडीह पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी एवं पिछड़ा आयोग के सदस्य आदरणीय श्री रवीन्द्र म...

आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं कुशल चुनावी रणनीतिकार आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।ईश्वर से...

सौजन्य मुलाकात एवं क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

सौजन्य मुलाकात एवं क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

आज बांसडीह विधानसभा अंतर्गत बेरुआर बारी ब्लॉक के अध्यक्ष आदरणीय श्री भोला सिंह जी से सौजन्य भेंट कर आत्मीय मुलाकात की।इस अवसर पर क्षेत्र के ...

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

आज जनपद बलिया की बांसडीह विधानसभा अंतर्गत शिवपुर में निषाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के...

स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ: प्रवीण निषाद जी से आत्मीय मुलाकात

स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ: प्रवीण निषाद जी से आत्मीय मुलाकात

दिल्ली पहुंचकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री प्रवीण निषाद जी से भेंट कर उनके सकुशल स्वास्थ्य लाभ एवं अस्पताल ...

शिष्टाचार भेंट एवं सामाजिक भागीदारी पर सार्थक चर्चा

शिष्टाचार भेंट एवं सामाजिक भागीदारी पर सार्थक चर्चा

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री संजय सिंह राजपूत जी ने कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम ...

मार्गदर्शन, संगठन और जनसेवा के संकल्प का सशक्त संवाद

मार्गदर्शन, संगठन और जनसेवा के संकल्प का सशक्त संवाद

दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय...

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे  हुए शामिल

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे हुए शामिल

वाराणसी स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में आगामी 1 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रात्रि में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत ने देश के युवाओं से भारतीय संविधान को ...

READ MORE

Subscribe

Be updated on the latest from us.

© sanjaysinghrajput.in Terms  Privacy