Sanjay Singh Rajput
  • Home
  • About
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

संजय सिंह राजपूत -शुभ गोवर्धन पूजा सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, जिसे अन्नकूट के नाम से भी ख्याति प्राप्त है. वास्तव में यह प्रकृति के प्रति अपनापन दर्शाने का एक पर्व है, जिसमें प्रकृति के तमाम संसाधनों जैसे वन, पर्वत, वन्य जीवन, वनस्पति, अन्न इत्यादि को महत्त्व देने हेतु इनका पूजन किये जाने और इन सभी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होने का संकल्प लिया जाता है. 

संजय सिंह राजपूत -शुभ गोवर्धन पूजा   सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं -दीपावली क

भारत में इस त्यौहार का आरंभ बिंदु ब्रज और भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने इस पर्व की नींव डाली. ब्रज क्षेत्र से शुरू हुयी यह पूजा धीरे धीरे समस्त भारत में फैली और प्रचलित हुयी. इस पूजा की विशेषता यह है कि इसमें गायों का पूजन किया जाता है, गाय के गोबर से बनें गिरिराज पर्वत की प्रतीकात्मक आकृति को जमीन पर बनाकर उसका पूजन करने की परम्परा भी है और विविध प्रकार के भोजन गिरिराज को अर्पण किये जाते हैं. 

संजय सिंह राजपूत -शुभ गोवर्धन पूजा   सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं -दीपावली क

इस पर्व से जुडी सबसे प्रसिद्द मान्यता है कि वेदों में दिवाली से अगले दिन वरुण, इंद्र और अग्नि देव के पूजन की परम्परा रही है और लोग ऐसा किया भी करते थे, किंतु द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया कि हमारा वास्तविक धन तो गोवर्धन पर्वत हैं, जिनसे हमें तरह तरह की वनस्पति, जल, स्वच्छ एवं अनुकूल पर्यावरण, भोजन सभी कुछ मिलता है और हमें इनका पूजन करना चाहिए. ब्रजवासियों के गोवर्धन पूजा करने से इंद्र देव कुपित हुए और उन्होंने भयंकर वृष्टि करके समस्त ब्रजमंडल को डुबो दिया लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने अपनी कनिष्का उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण किया और ब्रजवासियों को गिरिराज की शरण में ले लिया. मान्यता है कि निरंतर सात दिनों तक भी जब इंद्रदेव के मेघों से ब्रजवासियों पर प्रभाव नहीं पड़ा, तो उनका अहंकार चूर-चूर हो गया और उन्होंने भगवान से क्षमायाचना की. इसके बाद से प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा की जाने लगी. 

महाराष्ट्र में यह पर्व किसानों द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है, वहां इसे "बलि पड़वा" या "बलि प्रतिपदा" कहा जाता है और राजा महाबलि पर भगवान विष्णु के वामन अवतार की विजय के रूप में यह दिवस मनाया जाता है. वहीं गुजरात में इसे "गुजरती नववर्ष" के तौर पर मनाने की परम्परा है. ब्रज में इस दिन गौवंश के पूजन की परम्परा है, यहां पशुओं को फूल माला पहनाकर उनकी प्रदक्षिणा की जाती है. तो आइये हम भी इस पर्व के वास्तविक महत्त्व को समझते हुए अपनी प्रकृति, पर्यावरण, पशुधन, नदियों आदि की रक्षा का प्रण लें और अध्यातम के साथ साथ अपने देश की गौरवान्वित संस्कृति की भी रक्षा करें.  

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय सिंह राजपूत -अविभाजित भारत के प्रसिद्ध कवि, नेता और दार्शनिक  की जयंती पर शत् शत् नमन

संजय सिंह राजपूत -अविभाजित भारत के प्रसिद्ध कवि, नेता और दार्शनिक की जयंती पर शत् शत् नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

आत्मीय सम्मान एवं संगठनात्मक चर्चा

आत्मीय सम्मान एवं संगठनात्मक चर्चा

आज लखनऊ स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अमित निषाद जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स...

आदरणीय प्रवीण निषाद जी को पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य

आदरणीय प्रवीण निषाद जी को पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य

आज दिल्ली स्थित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री प्रवीण निषाद जी से आत्मीय भेंट...

आस्था, सेवा और आत्मीय संवाद

आस्था, सेवा और आत्मीय संवाद

आज बेरुआ बारी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य भंडारे के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक भाई उपेन्द्र सिंह मुकुंदी जी से आत्मीय मुल...

आत्मीय स्वागत एवं पुस्तक भेंट

आत्मीय स्वागत एवं पुस्तक भेंट

आज मेरे आवास दराव, बांसडीह पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी एवं पिछड़ा आयोग के सदस्य आदरणीय श्री रवीन्द्र म...

आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं कुशल चुनावी रणनीतिकार आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।ईश्वर से...

सौजन्य मुलाकात एवं क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

सौजन्य मुलाकात एवं क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

आज बांसडीह विधानसभा अंतर्गत बेरुआर बारी ब्लॉक के अध्यक्ष आदरणीय श्री भोला सिंह जी से सौजन्य भेंट कर आत्मीय मुलाकात की।इस अवसर पर क्षेत्र के ...

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

आज जनपद बलिया की बांसडीह विधानसभा अंतर्गत शिवपुर में निषाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के...

स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ: प्रवीण निषाद जी से आत्मीय मुलाकात

स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ: प्रवीण निषाद जी से आत्मीय मुलाकात

दिल्ली पहुंचकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री प्रवीण निषाद जी से भेंट कर उनके सकुशल स्वास्थ्य लाभ एवं अस्पताल ...

शिष्टाचार भेंट एवं सामाजिक भागीदारी पर सार्थक चर्चा

शिष्टाचार भेंट एवं सामाजिक भागीदारी पर सार्थक चर्चा

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री संजय सिंह राजपूत जी ने कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम ...

मार्गदर्शन, संगठन और जनसेवा के संकल्प का सशक्त संवाद

मार्गदर्शन, संगठन और जनसेवा के संकल्प का सशक्त संवाद

दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय...

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे  हुए शामिल

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे हुए शामिल

वाराणसी स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में आगामी 1 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रात्रि में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत ने देश के युवाओं से भारतीय संविधान को ...

READ MORE

Subscribe

Be updated on the latest from us.

© sanjaysinghrajput.in Terms  Privacy