शिष्टाचार भेंट एवं सामाजिक भागीदारी पर सार्थक चर्चा
- By
- Sanjay Singh Rajput
- July-04-2026
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री संजय सिंह राजपूत जी ने कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष आदरणीय श्री सौरव सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता एवं भविष्य में सरकार गठन की संभावनाओं को लेकर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में निषाद, मछुआरा एवं परंपरागत जलजीवी समाज की सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। समाज के उत्थान, युवाओं को अवसर प्रदान करने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के विषय पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
आदरणीय सौरव सिंह जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग समाज के विकास और जनहित के कार्यों को नई दिशा देने वाला है। समाज की भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित करना ही समावेशी विकास की वास्तविक पहचान है।
संगठन की मजबूती, समाज की भागीदारी और जनसेवा का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
जय निषाद समाज
जय हिंद | जय भारत