निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी श्री संजय सिंह राजपूत ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 74वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री संजय सिंह ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं, और वह निरंतर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
संजय सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और देश की उन्नति के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सशक्त नेतृत्व से भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और सम्मानित देश के रूप में स्थापित किया है। उनके विजन और नेतृत्व से देश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।" उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की।