Sanjay Singh Rajput
  • Home
  • About
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

संजय सिंह राजपूत -ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर शत शत नमन

महान भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी ज्‍योतिराव गोविंदराव फुले की आज पुण्यतिथि है। ज्‍योतिराव फुले को 'महात्मा फुले' और 'ज्‍योतिबा फुले' के नाम से भी जाना जाता है. 'महात्मा फुले' ने महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए थे। ज्‍योतिबा फुले भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे। महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उनकी माता का नाम चिमणाबाई और पिता का नाम गोविन्दराव था। उनका परिवार कई पीढ़ी पहले सतारा से पुणे आकर फूलों का काम करने लगा था, जिसके चलते उनकी पीढ़ी 'फुले' के नाम से जानी जाती थी। आज ज्‍योतिराव फुले की पुण्यतिथि के मौके पर कुछ बाते जानते हैं.

ज्‍योतिबा फुले  ने कुछ समय तक मराठी में पढ़ाई की, बीच में पढाई छूट गई और बाद में 21 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी की सातवीं कक्षा की पढाई पूरी की। महात्मा फुले  का विवाह साल 1840 में सावित्री बाई से हुआ था। दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उनकी समाजसेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई।

स्त्रियों की दशा सुधारने और समाज में उन्‍हें पहचान दिलाने के लिए उन्‍होंने 1854 में एक स्‍कूल खोला, यह देश का पहला ऐसा स्‍कूल था जिसे लड़कियों के लिए खोला गया था। लड़कियों को पढ़ाने के लिए अध्यापिका नहीं मिली तो उन्होंने कुछ दिन स्वयं यह काम करके अपनी पत्नी सावित्री को इस योग्य बना दिया। कुछ लोग आरंभ से ही उनके काम में बाधा बन गए। लोगों ने उनके पिता पर दबाव बनाकर पत्‍नी समेत उन्‍हें घर से बाहर निकलवा दिया. इन सबके बावजूद ज्‍योतिबा का हौसला डगमगाया नहीं और उन्‍होंने लड़कियों के तीन-तीन स्‍कूल खोल दिये। गरीबो और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने 'सत्यशोधक समाज' स्थापित किया.  उनकी समाज सेवा से प्रभावित होकर 1888 में मुंबई की एक सभा में उन्‍हें 'महात्‍मा' की उपाधि से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने विधवाओं के लिए आश्रम बनाया। साथ ही विधवा पुनर्विवाह की भी शुरुआत की। कन्या हत्या को रोका जा सके इसके लिए नवजात बच्चों के लिए आश्रम खोले।

ज्योतिबा फुले के कुछ प्रेरणादायक विचार-

·         अच्छा काम पूरा करने के लिए बुरे उपाय से काम नहीं लेना चाहिये।

·         आर्थिक असमानता के कारण किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

·         शिक्षा स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से आवश्यक है।

·         परमेश्वर एक है और सभी मानव उसकी संतान हैं।

 

 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय सिंह राजपूत -ज्योतिबा फुले जी की जयंती   पर शत शत नमन

संजय सिंह राजपूत -ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर शत शत नमन

महान भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी ज्‍योतिराव गोविंदराव फुले की आज पुण्यतिथि है। ज्‍योतिराव फुले को 'महात्मा फुले' ...

संजय सिंह राजपूत- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए , सेक्टर-21 नोएडा में दिया एकता का संदेश

संजय सिंह राजपूत- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए , सेक्टर-21 नोएडा में दिया एकता का संदेश

सेक्टर-21 नोएडा में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत की भागीदारी ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान क...

संजय सिंह राजपूत- प्रयागराज में सम्मान समारोह  पर गीता शोध पर डॉ. नेहा सिंह राजपूत को डॉक्टरेट की मिली उपाधि

संजय सिंह राजपूत- प्रयागराज में सम्मान समारोह पर गीता शोध पर डॉ. नेहा सिंह राजपूत को डॉक्टरेट की मिली उपाधि

प्रयागराज स्थित तीर्थराज संगम स्थल के भजनानंद आश्रम में आयोजित एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में लेखिका एवं समीक्षक डॉ. नेहा सिंह राजपूत को उनके श...

संजय सिंह राजपूत- साहित्यकारों की उपस्थिति में ‘प्राकृतिक सजा’ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

संजय सिंह राजपूत- साहित्यकारों की उपस्थिति में ‘प्राकृतिक सजा’ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

बिलासपुर के साहित्यिक जगत के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत की पुस्तक ‘प्राकृतिक सजा’ का विधिवत वि...

संजय सिंह राजपूत- नवीन मार्कण्डेय जी से की सौजन्य भेंट, अयोध्या दर्शन यात्रा पर हुई चर्चा

संजय सिंह राजपूत- नवीन मार्कण्डेय जी से की सौजन्य भेंट, अयोध्या दर्शन यात्रा पर हुई चर्चा

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्री नवीन ...

संजय सिंह राजपूत - बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह जी को DIG पदोन्नति पर की  पुस्तक भेंट

संजय सिंह राजपूत - बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह जी को DIG पदोन्नति पर की पुस्तक भेंट

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/कप्तान आदरणीय श्री रजनीश सिंह जी के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर संजय सिंह राजप...

संजय सिंह राजपूत- बिलासपुर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती धूमधाम से हुई संपन्न

संजय सिंह राजपूत- बिलासपुर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती धूमधाम से हुई संपन्न

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदे...

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर लखनऊ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर लखनऊ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस के अवसर पर लखनऊ पहुंचे सभी कर्मठ, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से स्वागत, वंदन और अभिनंदन...

संजय सिंह राजपूत- भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को निषाद पार्टी की शुभकामनाएँ

संजय सिंह राजपूत- भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को निषाद पार्टी की शुभकामनाएँ

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी को बिहार निवास, दिल्ली में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोज...

संजय सिंह राजपूत - "क्षत्रिय शौर्य का सम्मान – किरण सिंह देव जी का अभिनंदन"

संजय सिंह राजपूत - "क्षत्रिय शौर्य का सम्मान – किरण सिंह देव जी का अभिनंदन"

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारती...

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी ने किया एनडीए घटक दल शिव सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अभिषेक वर्मा का बिलासपुर आगमन पर स्वागत

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी ने किया एनडीए घटक दल शिव सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अभिषेक वर्मा का बिलासपुर आगमन पर स्वागत

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी के अध्यक्षता में निषाद पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों ने शिव से...

संजय सिंह राजपूत- तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह जी को प्रेषित की जन्मदिन की बधाई

संजय सिंह राजपूत- तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह जी को प्रेषित की जन्मदिन की बधाई

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह जी से भेंटवार्ता कर जन्मदिन की बधाई ए...

संजय सिंह राजपूत- उत्कर्ष महाविद्यालय जांजगीर में शिक्षक दिवस के अवसर पर IPS विजय पांडेय जी को किया गया सम्मानित

संजय सिंह राजपूत- उत्कर्ष महाविद्यालय जांजगीर में शिक्षक दिवस के अवसर पर IPS विजय पांडेय जी को किया गया सम्मानित

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने बताया कि शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर IPS विजय पांडेय जी को स्मृति ...

READ MORE

Subscribe

Be updated on the latest from us.

© sanjaysinghrajput.in Terms  Privacy