Sanjay Singh Rajput
  • Home
  • About
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

संजय सिंह राजपूत -पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस ( बाल दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम को देखते हुए उनके जन्मदिन यानि 14 नवंबर को प्रति वर्ष भारत में बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आज के दिन पंडित नेहरू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और बच्चों के प्रति उनके लगाव, देश के प्रति उनके समर्पण तथा अंतराष्ट्रीय राजनीति में उपलब्धियों को याद किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने के बावजूद भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के मन में बच्चों के लिए अगाध प्रेम था, जिसके कारण ही प्यार से सभी बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से सम्बोधित करते थे।

पंडित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्र प्रगति को भावी पीढ़ी के विकास से जोड़ कर चलते थे, वह जानते थे कि जिस देश के बच्चे स्वस्थ, शिक्षित और चरित्रवान होंगे, जिस देश में उनका शोषण नहीं किया जाएगा, वह देश ही उन्नति कर सकता है। वे बच्चों के शिक्षण, उनके व्यक्तित्व, परिवार आदि से जुड़ी समस्याएं सुलझाना चाहते थे ताकि उनका समग्र विकास हो सके। पंडित नेहरू, सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहते थे क्योंकि उनका स्पष्ट रूप से मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। बाल दिवस को एक बड़े उत्सव के रुप में चिन्हित करने के उद्देश्य से देश भर के शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्कूलों में बेहद चाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में विशेष रूप से बहुत सी गतिविधियां और कार्यक्रमों जैसे भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीत-संगीत, कला, नृत्य, कविता पाठ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक मेलों आदि का आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा किया जाता है।

यदि बाल दिवस के वास्तविक महत्व की बात करें तो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के के लिये देश में बच्चों के महत्व, उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये हर साल बाल दिवस मनाया जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र की नींव हैं। बाल दिवस सभी देश्वसियों को एक अवसर प्रदान करता है कि हम अपनी भावी पीढ़ी के विकास के लिए, उनके बेहतर स्वास्थ्य, प्रगतिशील बचपन और सुचारु शिक्षण पद्धति के लिए हरसंभव प्रयास करें। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय सिंह राजपूत -छठ पूजा के दूसरे दिन  खरना की शुभकामनायें

संजय सिंह राजपूत -छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की शुभकामनायें

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

आत्मीय सम्मान एवं संगठनात्मक चर्चा

आत्मीय सम्मान एवं संगठनात्मक चर्चा

आज लखनऊ स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अमित निषाद जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स...

आदरणीय प्रवीण निषाद जी को पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य

आदरणीय प्रवीण निषाद जी को पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य

आज दिल्ली स्थित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री प्रवीण निषाद जी से आत्मीय भेंट...

आस्था, सेवा और आत्मीय संवाद

आस्था, सेवा और आत्मीय संवाद

आज बेरुआ बारी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य भंडारे के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक भाई उपेन्द्र सिंह मुकुंदी जी से आत्मीय मुल...

आत्मीय स्वागत एवं पुस्तक भेंट

आत्मीय स्वागत एवं पुस्तक भेंट

आज मेरे आवास दराव, बांसडीह पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी एवं पिछड़ा आयोग के सदस्य आदरणीय श्री रवीन्द्र म...

आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं कुशल चुनावी रणनीतिकार आदरणीय श्री पवन साय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।ईश्वर से...

सौजन्य मुलाकात एवं क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

सौजन्य मुलाकात एवं क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

आज बांसडीह विधानसभा अंतर्गत बेरुआर बारी ब्लॉक के अध्यक्ष आदरणीय श्री भोला सिंह जी से सौजन्य भेंट कर आत्मीय मुलाकात की।इस अवसर पर क्षेत्र के ...

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

आज जनपद बलिया की बांसडीह विधानसभा अंतर्गत शिवपुर में निषाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के...

स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ: प्रवीण निषाद जी से आत्मीय मुलाकात

स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ: प्रवीण निषाद जी से आत्मीय मुलाकात

दिल्ली पहुंचकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री प्रवीण निषाद जी से भेंट कर उनके सकुशल स्वास्थ्य लाभ एवं अस्पताल ...

शिष्टाचार भेंट एवं सामाजिक भागीदारी पर सार्थक चर्चा

शिष्टाचार भेंट एवं सामाजिक भागीदारी पर सार्थक चर्चा

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री संजय सिंह राजपूत जी ने कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम ...

मार्गदर्शन, संगठन और जनसेवा के संकल्प का सशक्त संवाद

मार्गदर्शन, संगठन और जनसेवा के संकल्प का सशक्त संवाद

दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय...

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे  हुए शामिल

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे हुए शामिल

वाराणसी स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में आगामी 1 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रात्रि में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत ने देश के युवाओं से भारतीय संविधान को ...

READ MORE

Subscribe

Be updated on the latest from us.

© sanjaysinghrajput.in Terms  Privacy