Sanjay Singh Rajput
  • Home
  • About
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

संजय सिंह राजपूत- गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां

"कर्म भूमि पर फल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है, रब सिर्फ लकीरे देता है रंग हमको भरना पड़ता है.", ऐसे सदविचारों से परिपूर्ण सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस समस्त देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. कार्तिक पूर्णिमा यानि दिवाली के ठीक 15 दिन बाद आने वाले इस उत्सव को विभिन्न रूपों से भारत में मनाया जाता है. यह पर्व मूल रूप से व्यक्ति के जागरण से जुड़ा है, स्वयं को प्रकाशित करने का पर्व है गुरु पर्व. वह गुरु जो हम सभी के मन-मस्तिष्क में विराजमान है और अच्छे-बुरे के प्रति हमारी समझ को विकसित कर हमें समाज के कल्याण का मार्ग दिखाता है, उसी गुरुत्व को सम्मान देने का पर्व है "प्रकाश पर्व".

संजय सिंह राजपूत -प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं  प्रकाश पर्व  गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर्

वर्ष 1469 में ननकाना साहिब में जन्में गुरु नानक देव बाल्यकाल से ही संत स्वाभाव के थे और समाज की रुढ़िवादी विचारधारा का वह सदा विरोध करते थे. धर्म के नाम पर उक्त समय जो पाखंड समाज में फैला था, उन्होंने उसका घोर विरोध किया और लोगों को समझाया कि मूर्ति पूजा, बहुईश्वरवाद आदि पर समय व्यर्थ नहीं करके समाज को समान रूप से देखें, परमात्मा की साधना में तल्लीन होते हुए भाईचारे और सद्भावना के साथ जीवन व्यतीत करें.

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक देव जयंती समस्त देश में मनाई जाती है और विशेष रूप से हमारे सिख भाई बहनों द्वारा भोर में प्रभात फेरी निकाली जाती है, कीर्तनों का आयोजन किया जाता है, गुरुग्रंथ साहिब पाठ का अयोजन होता है और लंगर बांटे जाते हैं. कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिन्दू धर्म में भी बेहद खास माना जाता है, देवों को समर्पित यह दिन दीपदान, स्नान और दान से जुड़ा हुआ है. आज नदियों में नहान की विशेष परंपरा है और घाटों पर दीपदान का भी खास महत्त्व है. देखा जाये तो हमारी युगों प्राचीन नदी संस्कृति को दृष्टिगोचर करता है यह प्रकाश उत्सव और आत्म जगारण का एक सुंदर सन्देश भी पारित करता है.

आप सब भी प्रकाश और आत्म जागरण के इस उत्सव के विविध स्वरूपों को जाने, पहचाने एवं उनका मनन करें, जिससे गुरुनानक देव के सिद्धांतों पर चलकर हम भी समाज को एकसूत्र में पिरो सके. समाज को समानता, एकता और सद्भावना के मार्ग पर प्रशस्त कर अपने नैतिक कर्तव्यों का वहन जिस दिन हम सभी कर लेंगे, उस दिन वास्तव में हम प्रकाश पर्व मनाने के अधिकारी होंगे. इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ आप सभी को प्रकाश पर्व की कोटि कोटि शुभकामनाएं.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय सिंह राजपूत -चौधरी चरण सिंह जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

संजय सिंह राजपूत -चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे  हुए शामिल

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे हुए शामिल

वाराणसी स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में आगामी 1 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रात्रि में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत ने देश के युवाओं से भारतीय संविधान को ...

संजय सिंह राजपूत- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए , सेक्टर-21 नोएडा में दिया एकता का संदेश

संजय सिंह राजपूत- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए , सेक्टर-21 नोएडा में दिया एकता का संदेश

सेक्टर-21 नोएडा में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत की भागीदारी ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान क...

संजय सिंह राजपूत- प्रयागराज में सम्मान समारोह  पर गीता शोध पर डॉ. नेहा सिंह राजपूत को डॉक्टरेट की मिली उपाधि

संजय सिंह राजपूत- प्रयागराज में सम्मान समारोह पर गीता शोध पर डॉ. नेहा सिंह राजपूत को डॉक्टरेट की मिली उपाधि

प्रयागराज स्थित तीर्थराज संगम स्थल के भजनानंद आश्रम में आयोजित एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में लेखिका एवं समीक्षक डॉ. नेहा सिंह राजपूत को उनके श...

संजय सिंह राजपूत- साहित्यकारों की उपस्थिति में ‘प्राकृतिक सजा’ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

संजय सिंह राजपूत- साहित्यकारों की उपस्थिति में ‘प्राकृतिक सजा’ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

बिलासपुर के साहित्यिक जगत के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत की पुस्तक ‘प्राकृतिक सजा’ का विधिवत वि...

संजय सिंह राजपूत- नवीन मार्कण्डेय जी से की सौजन्य भेंट, अयोध्या दर्शन यात्रा पर हुई चर्चा

संजय सिंह राजपूत- नवीन मार्कण्डेय जी से की सौजन्य भेंट, अयोध्या दर्शन यात्रा पर हुई चर्चा

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्री नवीन ...

संजय सिंह राजपूत - बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह जी को DIG पदोन्नति पर की  पुस्तक भेंट

संजय सिंह राजपूत - बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह जी को DIG पदोन्नति पर की पुस्तक भेंट

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/कप्तान आदरणीय श्री रजनीश सिंह जी के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर संजय सिंह राजप...

संजय सिंह राजपूत- बिलासपुर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती धूमधाम से हुई संपन्न

संजय सिंह राजपूत- बिलासपुर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती धूमधाम से हुई संपन्न

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदे...

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर लखनऊ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर लखनऊ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस के अवसर पर लखनऊ पहुंचे सभी कर्मठ, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से स्वागत, वंदन और अभिनंदन...

संजय सिंह राजपूत- भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को निषाद पार्टी की शुभकामनाएँ

संजय सिंह राजपूत- भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को निषाद पार्टी की शुभकामनाएँ

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी को बिहार निवास, दिल्ली में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोज...

संजय सिंह राजपूत - "क्षत्रिय शौर्य का सम्मान – किरण सिंह देव जी का अभिनंदन"

संजय सिंह राजपूत - "क्षत्रिय शौर्य का सम्मान – किरण सिंह देव जी का अभिनंदन"

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारती...

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी ने किया एनडीए घटक दल शिव सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अभिषेक वर्मा का बिलासपुर आगमन पर स्वागत

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी ने किया एनडीए घटक दल शिव सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अभिषेक वर्मा का बिलासपुर आगमन पर स्वागत

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी के अध्यक्षता में निषाद पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों ने शिव से...

READ MORE

Subscribe

Be updated on the latest from us.

© sanjaysinghrajput.in Terms  Privacy