संजय सिंह राजपूत -राष्ट्र को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चौथे परम श्रद्धेय सरसंघचालक प्रो. राजेंद्र सिंह 'रज्जू भैयाजी' की जयंती पर शत-शत नमन
राजेंद्र सिंह का जन्म 29 जनवरी को हुआ था, वो बचपन से ही दिलेर थे। प्राइमरी की शिक्षा पूरी होने पर इन्हें डीएवी कॉलेज लाहौर में भेज दिया गया। इनकी अवस्था जब दस वर्ष थी उस समय इनके परिवार के बड़े सदस्य या तो जेलों में थे या फरार। राजेंद्र के क्रांतिकारी परिवार में देश के बड़े-बड़े क्रांतिकारियों का आना-जाना था। बढ़ती उम्र के साथ राजेंद्र सिंह का ध्यान पढ़ाई से विरत होते गया। धीरे-धीरे वह शिक्षा से क्रांति की ओर उन्मुख होने लगे।