निर्बल इंडियन शोषण हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इमली पारा के महाराणा प्रताप भवन, बिलासपुर में रखा गया। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को डॉ संजय कुमार निषाद जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी) के आदेशानुसार भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार निषाद जी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय संजय सिंह राजपूत जी (राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी) के द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी इस प्रकार है -
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार निषाद जी,
प्रदेश उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडे जी,
प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल कुंज राम निषाद जी,
प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सूरज निषाद जी,
प्रदेश अध्यक्ष द ग्रेट युवा वाहिनी इन्नल निषाद जी,
प्रदेश अध्यक्ष संगठन डॉ शांति कुमार निषाद जी,
प्रदेश अध्यक्ष महिला सांस्कृतिक मंच भगवती निषाद जी,
प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद बोधी राम निषाद जी,
प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता निषाद जी,
जिलाध्यक्ष बिलासपुर राजकुमार निषाद जी,
जिला अध्यक्ष रायपुर धनंजय निषाद जी,
तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार निषाद जी,
बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष व बिलासपुर संगठन अध्यक्ष माधोराम निषाद जी,
प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा होरीलाल केवट जी,
जिला अध्यक्ष शक्ति भुवन प्रकाश कैवर्त (राही) जी,
जिला शक्ति संगठन अध्यक्ष कीरित राम केवट जी,
जिला बिलासपुर महासचिव भागीरथी निषाद जी,
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीमती रेवती देवी जी,
बलोदा बाजार जिला अध्यक्ष अर्जुन निषाद जी,
कोटा विधानसभा अध्यक्ष त्रिभुवन निषाद जी,
तखतपुर विधानसभा प्रभारी विजय निषाद जी,
द ग्रेट युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश केवट जी,
गरियाबंद जिला अध्यक्ष सुखीराम केवट जी,
बलोदा बाजार जिला उपाध्यक्ष नारायण केवट जी,
बेलतरा विधान सभा उपाध्यक्ष मनोज केवट जी,
गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष कृपाराम निषाद जी,
बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष रोहित निषाद जी,
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शक्ति मुकेश निषाद जी,
द ग्रेट युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष सतीश कुमार निषाद जी,
डभरा विधानसभा अध्यक्ष शरद कुमार निषाद जी,
विधानसभा अध्यक्ष जांजगीर चांपा भागीरथी पटेल जी,
डभरा और शक्ति मीडिया प्रभारी भुगदेव केवट जी,
बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण मोतीलाल निषाद जी,
विधानसभा अध्यक्ष बिलासपुर सुमंत कैवर्त जी।
इन सभी को नया दायित्व प्रदान किया गया औऱ दायित्व निर्वहन की जानकारी और शुभकामनाएं प्रदान करते हुए प्रशिक्षण का कार्यक्रम चालू किया गया।
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण का अध्यक्षता माननीय संजय सिंह राजपूत जी के द्वारा किया गया, जिसमें माननीय राजपूत जी ने सभी कार्य कार्यकर्ता गण को प्रशिक्षण दिया। जिसमें मुख्य रुप से मछुवा निषाद केवट समाज के इतिहास के बारे में बताया गया कि आप सभी महाराजा गुहराज निषाद के वंशज हैं, जो भगवान राम के बाल सखा थे।
साथ ही संजय जी ने बताया कि इतिहास से हमें प्रेरणा मिलती है और प्रेरणा से हमें जागृति प्रदान होती है, जागृति से ही हमारी सोच में परिवर्तन होता है और जब सोच में परिवर्तन होता है तो एक संगठन का निर्माण होता है और संगठन से ही एक शक्ति का निर्माण होता है और पूरा शक्ति मिलकर कैसे सत्ता परिवर्तन होता है इन सभी महत्व पूर्ण विषयों को बहुत ही गहराई से प्रशिक्षण दिया गया।
माननीय राजपूत जी ने कहा कि मा डॉ संजय निषाद जी का कहना है कि पेट का भोजन तो हमें मिल जाता है लेकिन दिमाग का भोजन नहीं मिलता है इसलिए माननीय राजपूत जी ने एक दिवसीय प्रशिक्षण के द्वारा निषाद पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण को दिमाग रूपी भोजन दिया गया और उसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल कुंज राम निषाद जी ने भी सोशल मीडिया आज के समय में कितना महत्वपूर्ण है यह सब जानकारी कार्यकर्ता गण को प्रदान की। सोशल मीडिया आज राजनीति का मुख्य हथियार बन गया है और हमें ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग करके कैसे अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं और उसके साथ ही अन्य कार्यकर्ता गण पार्टी को मजबूत करने के लिए शिक्षण प्रशिक्षण दिया और आने वाले पार्टी के 16 अगस्त 8वें स्थापना दिवस और विधानसभा चुनाव 2023 में निषाद पार्टी की रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।