संजय सिंह राजपूत - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, आरक्षण अधिकार रैली में बोले डॉ संजय निषाद
- By
- Sanjay Singh Rajput
- June-17-2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बिलासपुर में निषाद पार्टी की आरक्षण अधिकार रैली का आज भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ संजय कुमार निषाद का आगमन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद जी जब सोमवार को बिलासपुर पहुंचे, तो पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी के सहित संभाग भर से आए कार्यकर्ताओं और निषाद समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद जी ने बिलासपुर में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जिस तरह से उत्तरप्रदेश में पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ी और कांग्रेस को सबक सिखाया। उसी तरह छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए पार्टी की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में निषाद समाज का सम्मेलन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
डॉ. संजय निषाद ने न केवल चुनावी बिगुल फूंका है। बल्कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान भी किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में निषाद पार्टी का भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के साथ गठबंधन है, जिसे जारी रखते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ मैदान पर उतरेगी। डॉ. निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर तालमेल के साथ भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी काम कर रही है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी आगामी 2023 विधानसभा चुनाव एक साथ लड़कर विजय पाएंगे।