"समाज जगाओ, आरक्षण पाओ", के नारे के साथ आज निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के द्वारा छत्तीसगढ़, बिलासपुर के मस्तूरी जिले में विधानसभा और बूथ के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि संजय सिंह राजपूत (राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी छत्तीसगढ़) की गरिमामयी मौजूदगी रही।
इस बैठक में विशेष रूप से आगामी विधानसभा 2023 हेतु मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक के माध्यम से संजय सिंह राजपूत ने पदाधिकारियों से बूथ जीतने की रणनीति पर विस्तृत वार्तालाप किया, इसके साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के घर घर और खंभो पर "जय निषाद राज" का नारा लिख दिया जाए और हर समाज से मिलकर वर्तमान सरकार की नाकामियों को उनके सम्मुख रखा जाए।
संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि "समाज जगाओ, आरक्षण पाओ" के नारे के साथ गांव गांव मे पदाधिकारियों को पद यात्रा करनी है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूती से पार्टी के आदर्शों को जन जन तक प्रसारित करना है।" इस बैठक में मंच संचालन प्रदेश सचिव इंनल निषाद ने किया और प्रदेश संगठन मंत्री डॉ शांति प्रसाद कैवर्त सहित मुख्य पदाधिकारियों ने बैठक में अपनी बात रखी।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष राम सागर निषाद, हजारी प्रसाद कैवर्त, बसंत कैवर्त, अमृत लाल केंवट, राम नाथ कैवर्त, माधो निषाद, सूरज निषाद, भैरव चंद्र निषाद, अनिल निषाद, कुंज राम निषाद, राज कुमार निषाद, भागीरथी निषाद, त्रिपति नाथ कैवर्त आदि पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति रही।