लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही माह का समय शेष है, ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों के मध्य चुनावों से जुड़ी तैयारियों का आगाज हो चुका है। इसी क्रम में निषाद पार्टी ने भी चुनावों को लेकर अपनी रणनीतियों को गति दी है, और जन जन के मध्य जाकर पार्टी के पदाधिकारी चुनाव अभियान से लोगों को जोड़ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के अभियान को रफ्तार देने हेतु आज संजय सिंह राजपूत (राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी छत्तीसगढ़) ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद जी के निर्देशानुसार बलिया में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचकर संगठन के कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
संजय सिंह राजपूत जी ने अपने एक दिवसीय बलिया दौरे के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बैठक और समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने प्रेस को भी संबोधित किया। संजय जी ने कहा कि आज देश-विदेश में मछुआ समाज मौजूद है, जहां जहां नदी, तालाब हैं, वहां वहां मछुआ समुदाय उपस्थित है, जिन्हें जागरूक करने के लिए वह बलिया आए हैं। संजय जी ने आगामी चुनावों में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को विजयी बनाने की बात पर भी बल दिया और कहा कि हमें देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे पायदान पर लाना है और इसके लिए मोदी जी का नेतृत्व ही सर्वश्रेष्ठ है।
संजय जी ने विपक्षी दलों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि,
हमारे देश का नाम भारत है, जब मुगल यहां आए तो उन्होंने देश को हिंदोस्तान नाम दिया और जब अंग्रेज आए तो उन्होंने इंडिया नाम दिया। जो लोग अब एकजुट हो रहे हैं और खुद को इंडिया बोल रहे हैं, वह विदेशी सोच वाले फर्जी भारतीय है, जिनसे कुछ भी होने वाला नहीं है और आगामी लोकसभा चुनाव में भी एनडीए को ही विजय प्राप्त होगी। निषाद पार्टी जीत के लिए काम करती है, हमारी पार्टी ने 2022 में भी भाजपा की विजय के लिए काम किया और डॉ संजय निषाद के जुडने के बाद दूसरी बार भी बहुमत से भाजपा सरकार बनी। आगे भी हम 80 लोकसभा सीटों को जीतकर भाजपा की हैट्रिक लगवाएंगे।