लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही माह का समय शेष है, ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों के मध्य चुनावों से जुड़ी तैयारियों का आगाज हो चुका है। इसी क्रम में निषाद पार्टी ने भी चुनावों को लेकर अपनी रणनीतियों को गति दी है, और जन जन के मध्य जाकर पार्टी के पदाधिकारी चुनाव अभियान से लोगों को जोड़ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के अभियान को रफ्तार देने हेतु आज संजय सिंह राजपूत (राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी छत्तीसगढ़) ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचकर संगठन के कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
इसी कड़ी में आज एक दिवसीय प्रशिक्षण व बैठक निषाद पार्टी IT टीम के द्वारा रखा गया, जिसमें प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राजपूत, प्रदेश आईटी अध्यक्ष कुंज राम निषाद के नेतॄत्व में, दुर्ग संभाग से आईटी अध्यक्ष गोपी निषाद, बिलासपुर जिले से आईटी उपाध्यक्ष बजरंग कैवर्त को बनाया गया और सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सूरज निषाद, जिला अध्यक्ष राजकुमार निषाद, जिला उपाध्यक्ष पवन केवट के साथ जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गौतम बैन, द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष बिलासपुर जगदीश (गोलू) केवट को बनाया गया और प्रदेश व देश में आईटी किस तरह लोगों के दिमाग को चलाता है, इस बारे में चर्चा की गई, साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों में निषाद पार्टी की भूमिका को लेकर रणनीति बनाई गई।