महामना डॉ संजय कुमार निषाद जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) के जन्मदिन के अवसर पर निषाद पार्टी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे पहले प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष राजकुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में पदधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में निषाद पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं डॉ संजय निषाद जी की दी, और उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई।
इस मौके पर वृद्धा आश्रम में गरीबों को फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनको संजय सिंह राजपूत जी के द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज निषाद, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष माधो निषाद, सुमंत कुमार, विजय निषाद, कुंजराम निषाद IT हेड बिलासपुर, गजेंद्र निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद जी को ढेरों मंगलकामनाएं प्रदान की।