बीते दिवस रायपुर में छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी निषाद पार्टी के संजय सिंह राजपूत जी ने छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री माननीय राम विचार नेताम जी का विश्व मछुवारा दिवस के कार्यक्रम में अभिवादन किया।
बताते चले कि देश में कृषि योजनाओं के लक्ष्य के शत-प्रतिशत परि-पालन, हित ग्राहियों को योजनाओं का समुचित लाभ मुहैया कराने से जुड़े एक सर्वे में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का नाम चर्चित किसान नेताओं के रूप में लिया जाने लगा है। देश के कृषि उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रियों की कार्य-क्षमता और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े एक सर्वे में रामविचार नेताम छाये हुए है। इस श्रेणी में उनका नाम पहले पायदान पर है।
गौरतलब है कि विश्व मत्स्य दिवस, जो प्रत्येक वर्ष 21 नवम्बर को मनाया जाता है, एक वैश्विक आयोजन है जो टिकाऊ मत्स्य पालन के विशिष्ट महत्व तथा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र और मछुआरा समुदायों की आजीविका की रक्षा की आवश्यकता को रेखांकित करता है. भारत में, विश्व मत्स्य पालन दिवस का विशेष महत्व है, क्योंकि वैश्विक मत्स्य पालन और जलीय कृषि में देश की महत्वपूर्ण भूमिका है। तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि राष्ट्र और झींगा का सबसे बड़ा उत्पादक होने के नाते, भारत घरेलू खाद्य सुरक्षा और वैश्विक समुद्री खाद्य बाजार दोनों में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
विश्व मत्स्य पालन दिवस पर, भारत टिकाऊ मत्स्य पालन प्रथाओं को बढ़ावा देने, समुद्री पर्यावरण की रक्षा करने और मछली पकड़ने वाले समुदायों को सशक्त बनाने के वैश्विक आह्वान में शामिल है, जिससे इस क्षेत्र में उसका नेतृत्व और वैश्विक समुद्री खाद्य उत्पादन के भविष्य की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता मजबूत होती है।