Sanjay Singh Rajput
  • Home
  • About
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

संजय सिंह राजपूत- छत्तीसगढ स्थापना दिवस के 24 वां वर्ष पूरा होने पर सभी को दी अशेष शुभकामनाएं

  • By
  • Sanjay Singh Rajput
  • November-01-2024

आज 1 नवंबर को ही छत्तीसगढ राज्य को भारत के 26वें राज्य के रुप में पृथक पहचान प्राप्त हुई थी. छत्तीसगढ के पृथक राज्य बनने के सात वर्षों पश्चात "छत्तीसगढी" भाषा को 28 नवंबर 2007 को राजकीय भाषा की उपाधि प्राप्त हुई. छत्तीसगढी भाषा अत्यंत मधुर व अपनापन से पूरित भाषा है, राजकीय भाषा घोषित किए जाने के पश्चात यह भाषा क्षेत्रीय भाषियों के लिए गर्व का कारक बनी. छत्तीसगढ के बारे में जितना ही कहे, कम ही लगता है. हमारा छत्तीसगढ कई संस्कृतियों का केंद्र बिंदु है.

धार्मिक दृष्टिकोण से भी यदि देखें तो सभी को ज्ञात है कि छत्तीसगढ की पूज्य भूमि हमारे आराध्य श्रीराम का ननिहाल अथवा माता कौशल्या का निवास स्थल भी रह चुका है. हमारा छत्तीसगढ माता सबरी की अनन्य भक्ति व प्रेम का स्थल भी है. छत्तीसगढ वन संपदा व कई प्रकार के खनिज तत्वों का भंडार स्थल है. छत्तीसगढ की ये समस्त विशेषताएं सैलानियों को प्रारंभ से ही आकर्षित करती आयी हैं. जहॉं एक ओर इसे "धान का कटोरा" कहा जाता है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ की गर्भ भूमि में कोयले व साथ ही हीरे की भी खानें स्थित हैं. छत्तीसगढ ही एकलौता ऐसा राज्य है जिसे "महतारी" की उपाधि दी जाती है, इसी कारण से छत्तीसगढ की पूज्य भूमि अपने सानिध्य में आए सभी रहवासियों पर वात्सल्य रखते हुए न केवल सभी का पालन करती है परंतु उन्हें संपन्नता भी प्रदान करती है.

छत्तीसगढ कई क्षेत्रीय जनजतियों जैसे गोड़, मुरिया, माड़िया आदि का निवास स्थल है, इन जन जातियों का स्वभाव बड़ा ही सरल प्रतीत होता है, संभवत: इसका एक कारण यह भी है कि ये मॉं प्रकृति की गोद में रहने वाले लोग हैं. छत्तीसगढ की वन संपदा हमारे वन्य जीवों के लिए भी सर्वोत्कृष्ट स्थल है. यहॉं की जलवायु भी अन्य स्थानों की अपेक्षा सर्वोचित है जहॉं प्राकृतिक आपदाओं का भी प्रकोप अथवा प्रभाव अपेक्षाकृत कम ही देखने को मिलता है. छत्तीसगढ प्रारंभ से ही वीरों यथा - वीर नारायण सिंह, पंडित सुंदर लाल शर्मा आदि तथा विरांगनाओं यथा - बिलासा देवी, रानी दुर्गावती आदि की वीर भूमि रही है अतः यह भूमि कई शौर्य गाथाओं की भी साक्ष्य स्थल है. छत्तीसगढ को नदियों का प्रदेश भी कहा जाता है, यहॉं अरपा, महानदी, शिवनाथ नदी, पैरी नदी, सबरी नदी इत्यादि धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी हुयी जीवनदायिनी नदियॉं स्थित हैं. तैतीस जिलों से युक्त हमारा छत्तीसगढ प्रदेश भारत के मानचित्र में दक्षिण पश्चिम में स्थित एक दरियाई घोड़े की भॉंति दिखाई पड़ता है, जो सर्वथा हर प्रकार से संपन्नता व शांति का परिचायक बना स्थित है. छत्तीसगढ महतारी को मेरा शत-शत प्रणाम व आभार है जिनके सानिध्य में केवल वात्सल्य व अपार विकास की संभावनाएं स्थित हैं.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय सिंह राजपूत -चौधरी चरण सिंह जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

संजय सिंह राजपूत -चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे  हुए शामिल

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे हुए शामिल

वाराणसी स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में आगामी 1 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रात्रि में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत ने देश के युवाओं से भारतीय संविधान को ...

संजय सिंह राजपूत- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए , सेक्टर-21 नोएडा में दिया एकता का संदेश

संजय सिंह राजपूत- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए , सेक्टर-21 नोएडा में दिया एकता का संदेश

सेक्टर-21 नोएडा में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत की भागीदारी ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान क...

संजय सिंह राजपूत- प्रयागराज में सम्मान समारोह  पर गीता शोध पर डॉ. नेहा सिंह राजपूत को डॉक्टरेट की मिली उपाधि

संजय सिंह राजपूत- प्रयागराज में सम्मान समारोह पर गीता शोध पर डॉ. नेहा सिंह राजपूत को डॉक्टरेट की मिली उपाधि

प्रयागराज स्थित तीर्थराज संगम स्थल के भजनानंद आश्रम में आयोजित एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में लेखिका एवं समीक्षक डॉ. नेहा सिंह राजपूत को उनके श...

संजय सिंह राजपूत- साहित्यकारों की उपस्थिति में ‘प्राकृतिक सजा’ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

संजय सिंह राजपूत- साहित्यकारों की उपस्थिति में ‘प्राकृतिक सजा’ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

बिलासपुर के साहित्यिक जगत के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत की पुस्तक ‘प्राकृतिक सजा’ का विधिवत वि...

संजय सिंह राजपूत- नवीन मार्कण्डेय जी से की सौजन्य भेंट, अयोध्या दर्शन यात्रा पर हुई चर्चा

संजय सिंह राजपूत- नवीन मार्कण्डेय जी से की सौजन्य भेंट, अयोध्या दर्शन यात्रा पर हुई चर्चा

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्री नवीन ...

संजय सिंह राजपूत - बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह जी को DIG पदोन्नति पर की  पुस्तक भेंट

संजय सिंह राजपूत - बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह जी को DIG पदोन्नति पर की पुस्तक भेंट

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/कप्तान आदरणीय श्री रजनीश सिंह जी के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर संजय सिंह राजप...

संजय सिंह राजपूत- बिलासपुर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती धूमधाम से हुई संपन्न

संजय सिंह राजपूत- बिलासपुर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती धूमधाम से हुई संपन्न

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदे...

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर लखनऊ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर लखनऊ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस के अवसर पर लखनऊ पहुंचे सभी कर्मठ, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से स्वागत, वंदन और अभिनंदन...

संजय सिंह राजपूत- भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को निषाद पार्टी की शुभकामनाएँ

संजय सिंह राजपूत- भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को निषाद पार्टी की शुभकामनाएँ

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी को बिहार निवास, दिल्ली में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोज...

संजय सिंह राजपूत - "क्षत्रिय शौर्य का सम्मान – किरण सिंह देव जी का अभिनंदन"

संजय सिंह राजपूत - "क्षत्रिय शौर्य का सम्मान – किरण सिंह देव जी का अभिनंदन"

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारती...

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी ने किया एनडीए घटक दल शिव सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अभिषेक वर्मा का बिलासपुर आगमन पर स्वागत

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी ने किया एनडीए घटक दल शिव सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अभिषेक वर्मा का बिलासपुर आगमन पर स्वागत

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी के अध्यक्षता में निषाद पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों ने शिव से...

READ MORE

Subscribe

Be updated on the latest from us.

© sanjaysinghrajput.in Terms  Privacy