Sanjay Singh Rajput
  • Home
  • About
  • Updates
  • Gallery
  • Connect

संजय सिंह राजपूत -छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की शुभकामनायें

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से मनाया जाने वाला यह पर्व “नहाय खाय” की विधिवत परम्परा के साथ शुरू होता है और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का परायण होता है.

संजय सिंह राजपूत -छठ पूजा के दूसरे दिन  खरना की शुभकामनायें -दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व म

छठ पर्व को लेकर प्रचलित लोक मान्यताओं के अनुसार सतयुग में जब प्रथम देवासुर संग्राम में देवता असुरों से पराजित हो गये थे, तब देव माता अदिति ने तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति के लिए देवारण्य के देव सूर्य मंदिर में छठी मैया की उपासना की थी, तब प्रसन्न होकर छठी मैया ने उन्हें सर्वगुण संपन्न तेजस्वी पुत्र होने का वरदान दिया था. छठी मैया के प्रताप से माता अदिति को पुत्र रूप में त्रिदेव रूप आदित्य भगवान की प्राप्ति हुयी, जिन्होंने असुरों पर देवताओं को विजय दिलायी. कहा जाता है कि इसके बाद से छठ पर्व मनाने का चलन शुरू हो गया.

नहाय खाय का महत्त्व:

छठ पर्व का पहला दिन नहाय खाय के नाम से जाना जाता है, जिसमें व्रती सम्पूर्ण घर की सफाई कर उसे पवित्र किया जाता है. जिसके बाद व्रती नदी अथवा तालाब में जाकर स्नान करता है और वहां से लाये हुए शुद्ध जल से ही भोजन बनाया जाता है. परम्परागत रूप से बनाये गए भोजन में कद्दू, मूंग-चना दाल, चावल शामिल होते हैं तथा तला हुआ भोजन वर्जित होता है. व्रती एक समय यह भोजन ग्रहण करता है और पूरी शुद्धता व पवित्रता का ध्यान रखते हुए छठ पर्व का यह पहला दिन समाप्त होता है.

छठ पर्व का दूसरा दिन – खरना और लोहंडा

कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को छठ पर्व का दूसरा दिन मनाया जाता है, जिसे खरना या लोहंडा के नाम से जाना जाता है. इसमें व्रती पूरा दिन उपवास रखते है और सूर्यास्त से पहले पानी की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करते हैं. संध्याकाल में चावल, गुड़ और गन्ने के रस का प्रयोग कर खीर बनाई जाती है, साथ ही मीठी पूरी, सादी पूरी इत्यादि भी अपने अपने पारिवारिक संस्कारों के अनुसार बनाये जाते हैं. भोजन बनाने में नमक और चीनी का प्रयोग नहीं किया जाता है, इन्हीं दो चीजों को पुन: सूर्यदेव को नैवैद्य देकर उसी घर में ‘एकान्त' करते हैं अर्थात् एकान्त रहकर उसे ग्रहण करते हैं. एकान्त से खाते समय व्रती के लिए किसी तरह की आवाज सुनना पर्व के नियमों के विरुद्ध है, इसलिए प्रसाद ग्रहण करते समय व्रती के पारिवारिक जन उसके आस पास नहीं होते.

व्रती प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत अपने सभी परिवार जनों एवं मित्रों-रिश्तेदारों को वही ‘खीर-पूरी' का प्रसाद खिलाते हैं, इसी प्रक्रिया को खरना या लोहंडा कहा जाता है. इसके बाद अगले 36 घंटों के लिए व्रती निर्जला व्रत रखते हैं और मध्य रात्रि को व्रती छठ पूजा के लिए बनने वाला विशेष प्रसाद ठेकुआ बनाते हैं, जो अंतिम अर्घ्य के बाद सभी में वितरित किया जाता है.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय सिंह राजपूत -चौधरी चरण सिंह जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

संजय सिंह राजपूत -चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे  हुए शामिल

संजय सिंह राजपूत- बनारस में 1 मई के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रात्रि बैठक मे हुए शामिल

वाराणसी स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में आगामी 1 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रात्रि में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोज...

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

संजय सिंह राजपूत - संविधान अध्ययन की आवश्यकता पर की अपील

नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत ने देश के युवाओं से भारतीय संविधान को ...

संजय सिंह राजपूत- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए , सेक्टर-21 नोएडा में दिया एकता का संदेश

संजय सिंह राजपूत- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए , सेक्टर-21 नोएडा में दिया एकता का संदेश

सेक्टर-21 नोएडा में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत की भागीदारी ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान क...

संजय सिंह राजपूत- प्रयागराज में सम्मान समारोह  पर गीता शोध पर डॉ. नेहा सिंह राजपूत को डॉक्टरेट की मिली उपाधि

संजय सिंह राजपूत- प्रयागराज में सम्मान समारोह पर गीता शोध पर डॉ. नेहा सिंह राजपूत को डॉक्टरेट की मिली उपाधि

प्रयागराज स्थित तीर्थराज संगम स्थल के भजनानंद आश्रम में आयोजित एक दिवसीय विशेष अधिवेशन में लेखिका एवं समीक्षक डॉ. नेहा सिंह राजपूत को उनके श...

संजय सिंह राजपूत- साहित्यकारों की उपस्थिति में ‘प्राकृतिक सजा’ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

संजय सिंह राजपूत- साहित्यकारों की उपस्थिति में ‘प्राकृतिक सजा’ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न

बिलासपुर के साहित्यिक जगत के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह राजपूत की पुस्तक ‘प्राकृतिक सजा’ का विधिवत वि...

संजय सिंह राजपूत- नवीन मार्कण्डेय जी से की सौजन्य भेंट, अयोध्या दर्शन यात्रा पर हुई चर्चा

संजय सिंह राजपूत- नवीन मार्कण्डेय जी से की सौजन्य भेंट, अयोध्या दर्शन यात्रा पर हुई चर्चा

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्री नवीन ...

संजय सिंह राजपूत - बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह जी को DIG पदोन्नति पर की  पुस्तक भेंट

संजय सिंह राजपूत - बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह जी को DIG पदोन्नति पर की पुस्तक भेंट

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/कप्तान आदरणीय श्री रजनीश सिंह जी के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर संजय सिंह राजप...

संजय सिंह राजपूत- बिलासपुर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती धूमधाम से हुई संपन्न

संजय सिंह राजपूत- बिलासपुर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती धूमधाम से हुई संपन्न

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में महारानी वीरांगना बिलासा माता की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदे...

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर लखनऊ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस पर लखनऊ में भव्य स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस के अवसर पर लखनऊ पहुंचे सभी कर्मठ, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से स्वागत, वंदन और अभिनंदन...

संजय सिंह राजपूत- भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को निषाद पार्टी की शुभकामनाएँ

संजय सिंह राजपूत- भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को निषाद पार्टी की शुभकामनाएँ

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी को बिहार निवास, दिल्ली में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोज...

संजय सिंह राजपूत - "क्षत्रिय शौर्य का सम्मान – किरण सिंह देव जी का अभिनंदन"

संजय सिंह राजपूत - "क्षत्रिय शौर्य का सम्मान – किरण सिंह देव जी का अभिनंदन"

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारती...

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी ने किया एनडीए घटक दल शिव सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अभिषेक वर्मा का बिलासपुर आगमन पर स्वागत

संजय सिंह राजपूत- निषाद पार्टी ने किया एनडीए घटक दल शिव सेना के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अभिषेक वर्मा का बिलासपुर आगमन पर स्वागत

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी के अध्यक्षता में निषाद पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों ने शिव से...

READ MORE

Subscribe

Be updated on the latest from us.

© sanjaysinghrajput.in Terms  Privacy