मार्गदर्शन, संगठन और जनसेवा के संकल्प का सशक्त संवाद
- By
- Sanjay Singh Rajput
- July-04-2026
दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ. संजय कुमार निषाद जी से पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर बलिया जनपद के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। आदरणीय डॉ. निषाद जी से संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उनका सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील नेतृत्व एवं समाज के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आदरणीय डॉ. निषाद जी के प्रति हृदय से आभार एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की मंगलकामना करता हूँ।
संगठन की मजबूती और समाज की सेवा ही हमारा संकल्प है।
जय निषाद समाज
जय हिंद, जय भारत