आत्मीय सम्मान एवं संगठनात्मक चर्चा
- By
- Sanjay Singh Rajput
- July-11-2026
आज लखनऊ स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अमित निषाद जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं जन-जन तक संगठन की विचारधारा पहुँचाने के विषय पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा समाज के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।
आदरणीय डॉ. अमित निषाद जी का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी है। उनके सानिध्य में संगठन निश्चित रूप से नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
🚩 जय निषाद राज!
🚩 जय श्री राम!