संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम
- By
- Sanjay Singh Rajput
- July-11-2026
आज जनपद बलिया की बांसडीह विधानसभा अंतर्गत शिवपुर में निषाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के बीच पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनहित के संकल्प को साझा किया।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बूथ एवं सेक्टर स्तर के संगठन का गठन किया गया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद जी, जिलाध्यक्ष श्री शिवनारायण निषाद जी, जिला संयोजक श्री राधेश्याम निषाद जी, अनुसूचित मोर्चा के श्री हरिकिशन पासवान जी तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री उमेश निषाद जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जन-जन तक निषाद पार्टी की विचारधारा और समाज के अधिकारों की आवाज़ पहुँचाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
🚩 जय निषाद राज!
🤝 सशक्त संगठन, सशक्त समाज।